कोंच-उरई। एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने कहा कि आज के कंपटीशन के दौर में ग्राहक को संतुष्ट करना व्यवसायी की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। यह बात उन्होंने यहां मियांगंज इलाके में सालासर डिजिटल प्रिंटिंग एंड फ्लैक्स का उद्घाटन करते हुये कही। बतौर बिश्ष्टि अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया मंचस्थ रहे।
आज यहां मियांगंज इलाके में नई तकनीक पर आधारित सालासर डिजिटल प्रिंटिंग एंड फ्लैक्स का उद्घाटन एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने फीता काट कर किया। इससे पूर्व प्रतिष्ठान संरक्षक मनोजकुमार कुशवाहा एवं संचालक विनोदकुमार कुशवाहा ने एएसपी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये एएसपी ने कहा कि कोई भी ईमानदारीपूर्वक किया जाने बाला कार्य सफलीभूत तो होता ही है, ग्राहकों को भी संतुष्टि प्रदान करने बाला होता है। उन्होंने प्रतिष्ठान की उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की। इस दौरान पूर्व बारसंघ अध्यक्ष संतलाल अग्रवाल, रामशरण कुशवाहा, विश्वंभरदयाल जाटव, हल्केसिंह बघेल, शिवपालसिंह भदेवरा, नवीन कुशवाहा, शिवराजसिंह प्रधान, सभासद असित कुशवाहा, राममिलन कुशवाहा, पारसमणि अग्रवाल, वीरसिंह, हरेन्द्र कुशवाहा, अंकित, शैलेन्द्र, अनिल वर्मा, भगवानदीन, रामनाथ आदि मौजूद रहे।







Leave a comment