, उरई : आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी व उरई के मोहल्ला राजेंद्र नगर में पुलिस ने गैर प्रांत से तस्करी कर लायी गई अवैध शराब की भारी खेप बरामद की है। पांच लोगों के गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब जब्त कर ली गई है।

bamhoree1

प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता के अनुसार बुधवार देर शाम सूचना मिली थी कि राजेंद्र नगर में गैर प्रांत से तस्करी कर लायी गई शराब एक गाड़ी से ले जायी जा रही है। जिसके बाद स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचकर एक कार पकड़ी गई जिसमें अवैध शराब की 32 पेटियां लदी थीं। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों में राकेश याज्ञिक निवासी मोहल्ला राजेंद्र नगर, रामकरन, गिरजेश व बब्बू निवासी बम्हौरी शामिल हैं। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

bamhori2

इसी तरह आटा थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी में एक ट्रैक्टर की ट्राली में छुपाकर रखी गई 78 पेटी अवैध शराब थाना पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त छापेमारी में बरामद की है। पूरन अहिरवार नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। दो लोग फरार हैं। बरामद शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जाती है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

 

Leave a comment