konch2कोंच-उरई। उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति द्वारा वर्षो से की जा रही प्रमुख मांग विकलांग अधिकार अधिनियम 2014 बिल को मोदी सरकार द्वारा बुधबार को राज्यसभा की कार्यवाही में सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। जैसे ही यह खबर दिव्यांगों को लगी तो उन्होंने आपस में मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को बधाईयां दी, दिव्यांगों की इस प्रथम मांग को पूर्ण होने पर चलो खुशियां मनाए कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय सुभाष में किया गया। संस्था द्वारा यह मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी एवं जिसको लेकर संस्था संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार अग्रवाल अपने तमाम दिव्यांगों को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य के राज्यपाल महामहिम राम नाइक से राजभवन लखनऊ जाकर दो बार शिष्टाचार भेंट किए थे, एवं अनगिनत पत्राचार केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार के मध्य हुए थे, इसके उपरांत दिव्यंगजनों की यह प्रमुख मांग को पूरा किया गया। दिव्यांगों में इस बात की बहुत ही खुशी है कि मोदी सरकार ने इस मांग को अपने कार्यकाल के दौरान पूरा किया। समिति प्रमुख नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस बिल को राज्यसभा में पास होने के बाद यह भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं भारत के राष्ट्रपति महामहिम प्रणव मुखर्जी के हस्ताक्षर उपरांत यह बिल कानून की शक्ल ले लेगा, बिल में दिव्यांगों से संबंधित कई महत्वपूर्ण नियम है, उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों से भेदभाव करने वाले पर 2 साल तक की जेल का प्रावधान है तथा दिव्यांगों को समाज की मुख्यधारा से जोडने के लिए एक विशेष कदम है, दिव्यांगों ने खुशी व्यक्त करते हुए मोदी सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान रसूल कुरैशी, राहुल सोनी, महेन्द्र कुशवाहा, नीलेश जाटव, लल्लूराम पडरी, पवनकुमार, गयाप्रसाद अग्रवाल, अबरार, शब्बीर, राजू, जावेद, जितेन्द्र सहित तमाम दिव्यांग मौजूद रहे।

Leave a comment