0 मजदूर कल्याण सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
कोंच-उरई। मजदूर कल्याण सेवा समिति के नये चुने गये अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव सहित समूची कार्यकारिणी को आज पद एवं दायित्व की शपथ एसडीएम मोईन उल इस्लाम द्वारा दिलाई गई। गल्ला मंडी में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एसडीएम ने कहा कि आज हर तबका समस्याओं से जूझ रहा है, मजदूरों की भी तमाम जायज समस्यायें होती हैं जिन्हें सही मंच नहीं मिल पाने के कारण वे अनिस्तारित रह जाती हैं, ऐसे में नवीन कार्यकारिणी का यह दायित्व है कि वह असंगठित क्षेत्र के इन मजदूरों की तकलीफों को जानें और समझें तथा उनके कारगर ढंग से निस्तारण कराने का प्रयास करें।
एसडीएम ने कहा कि शासन की जो भी योजनायें मजदूरों या कामगारों के आती हैं, उनका लाभ दिलाने का वह पूरा प्रयास करेंगे। तहसीलदार भूपालसिंह, मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि उनके स्तर से जो भी मदद चाहिये होगी, वह इेने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे। एसडीएम ने समिति के अध्यक्ष धर्मेन्द्र यादव, उपाध्यक्ष इकबाल, मंत्री कैलाशनारायण कुशवाहा, सहमंत्री राजेश खन्ना कुशवाहा, प्रचारमंत्री शमीमखां, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र रायकवार, कार्यकारिणी सदस्यों प्रमोद कुशवाहा, भोले कुशवाहा, राजेश राठौर, सगीर शाह, अमरचंद्र वर्मा, राजू राठौर, पन्नालाल वर्मा, लक्ष्मण अहिरवार, कालीचरण वर्मा, चंद्रशंखर, कलीम शाह, रामशंकर साहू, राजबहादुर, अख्तरशाह, मंशाराम, प्रह्लाद, ठाकुरदास रायकवार, देशराज राठौर आदि को शपथ दिलाई। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। आभार जताते हुये धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मजदूर भाईयों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वह पूरा प्रयास करेंगे। इस दौरान गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, मंत्री धु्रवप्रताप सिंह, मैंथा गल्ला थोक व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय रावत, भाजपा के प्रांतीय नेता गौरीशंकर वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, राजेश्वरी यादव, सीताराम गोस्वामी, अखिलेश बबेले, राममोहन रिछारिया, हरीश तिवारी, चंद्रशेखर राठौर, छोटू बेहरे, संजय यादव, राहुल तिवारी, अशोक अग्निहोत्री, रोहित बेहरे, विकास लाक्षकार, नीलू रेजा, हरीमोहन यादव आदि मौजूद रहे।







Leave a comment