0 डायल 100 गाडियां कानून और व्यवस्था के लिये मजबूत कड़ी बनेंगीं
konch3कोंच-उरई। अपर पुलिस अधीक्षक जालौन सुभाषचंद्र शाक्य ने अपराधों की समीक्षा करते हुये सर्किल के सभी थानों के पेंच कसे। उन्होंने एक बार फिर इस बात पर खासा जोर दिया कि किसी भी सूरत में संगठित अपराधों पर कड़ाई से अंकुश लगाया और इन अपराधों में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाये। उन्होंने यहां कोतवाली कोंच में सर्किल के सभी चारों थानों की अपराध समीक्षा में एसओज व थानेदारों को यह जता दिया है कि ऐसे लोग बख्शे नहीं जायेंगे जिनके थाना क्षेत्रों में अपराध बेलगाम होंगे। उन्होंने आज से शुरू हो रही डायल 100 को कानून और व्यवस्था के लिये काफी मुफीद बताते हुये कहा कि इससे अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी और चैबीसों घंटे यह मुस्तैदी से अपना कार्य करेंगी। पचहत्तर फीसदी तक लंबित विवेचनायें निपटाने के लिये उन्होंने एट थाने की पीठ थपथपाते हुये सबसे ज्यादा अंक दिये।
अपर पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र शाक्य ने कोंच सर्किल के सभी थानों का अर्दली रूम कोंच कोतवाली में किया जिसमें उन्होंने पिछले ओर के मुकाबले लंबित विवेचनाओं की घटी संख्या पर संतोष जताते हुये कहा कि थानेदारों ने पेंडेंसी निपटाने का सार्थक प्रयास किया है। कोंच कोतवाली, थाना एट, नदीगांव व कैलिया के अपराधों की समीक्षा में एट थाने में पचहत्तर प्रतिशत तक लंबित विवेचनायें निपटाने के लिये पीठ थपथपाई। कोतवाली कोंच में भी पेंडेंसी का स्तर संतोषजनक पाया गया। एएसपी ने कोतवाली को कड़ी हिदायत दी कि उनके यहां हुई चोरियों का शीघ्र ही खुलासा किया जाये, क्षेत्र में अबैध शराब की बिक्री पर कारगर ढंग से अंकुश लगाया जाये और गोकशी के मामलों में पैनी नजर रखी जाये। अर्दली रूम के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान एएसपी ने कहा कि जुआ, सट्टा, अबैध शराब का कारोबार और गोकशी जैसे संगठित अपराधों को कड़ाई से रोकने के लिये कारगर रणनीति पर काम जारी है। उन्होंने अंडा में हुये अंधे कत्ल में भी गहराई से छानबीन की जरूरत बताते हुये कोतवाल को निर्देश दिये। इस दौरान कोतवाल कोंच देवेन्द्रकुमार द्विवेदी, सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्र त्रिपाठी, खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह, सुरही चैकी इंचार्ज संजीव यादव, मंडी चैकी इंचार्ज उदयपाल सिंह, एट एसओ मनोजसिंह, कैलिया एसओ वीरेन्द्रसिंह, सत्यभानसिंह, नदीगांव से अरविंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
डायल 100 की तीन गाडियां मिलेंगी कोंच को
सूबाई सरकार की अति महत्वाकांक्षी डायल 100 योजना का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री द्वारा किया गया जिसमें जालौन में भी यह योजना परवान चढ गई हे। आज कोंच आये अपर एसपी सुभाषचंद्र शाक्य ने यहां पत्रकारों को बताया कि कल से जनपद में भी यह योजना शुरू हो जायेगी। इसके तहत 36 चार पहिया गाडियां जिले को मिली हैं, इनमें 6 इनोवा और 30 बोलेरो गाडियां शामिल हैं। कोंच को तीन गाडियां अलॉट किये जाने की बात उन्होंने कही है। इसके अलावा बाईकें भी जिले को मिलने बाली हैं जिनका उपयोग शहर के बीच गलियों में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पुलिसिंग में इस योजना का काफी महत्वपूर्ण रोल होगा और कानून व्यवस्था पर यह कारगर नजर रख सकेंगीं।

Leave a comment