कोंच-उरई। हरदौल रामलीला समिति अंडा के तत्वाधान में आयोजित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित रामलीला का शुभारंभ बीती देर शाम किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी नाम कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज ने फीता काट कर रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भगवान राम का पूरा जीवन ही मानव जाति के लिये प्रेरणास्पद है लेकिन यदि हमने उनके किसी एक गुण को भी आत्मसात् कर लिया तो न केवल रामलीला का आयोजन सार्थक हो जायेगा, अपितु व्यक्ति का जीवन भी सफल हो जायेगा।
रामलीला में ताड़का बध लीला का दृष्टांत लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रामलीला में बाहर से बुलाये गये श्रेष्ठ कलाकारों ने अपने अभिनय की छटा बिखेरी और लोगों को भगवान की लीलाओं का रसास्वादन कराया। लीला में भगवान अपने गुरु के वचनों को सुनकर अपनी शिक्षा दीक्षा के लिए गुरु आश्रम पढने चले जाते है। गुरु गृह पढन गये रघुराई, अल्प काल विद्या सब पाई। इस दौरान ग्रामीणों की अच्छी खासी भीड़ रामलीला मंचन देखने पहुंची। राम के अभिनय में बिट्टू पांडे एवं लक्ष्मण के रूप में गोलू द्विवेदी बांदा मंच पर दिखे।







Leave a comment