cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। सशक्त गांव विकसित प्रदेश के तहत गांव, गांव में आयोजित कराई जा रही जनचैपाल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंच रहा है अथवा नहीं यह जानना है। उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामीणजन छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान ग्राम प्रधान तथा संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर करें, जिससे समय व रूपए दोनों की बचत होगी। यह बात उपजिलाधिकारी ने तहसील ंक्षेत्र के ग्राम अकोडी दुबे , भिटारा , माडरी , पहाडपुरा गांव में आयोजित जन चैपाल के दौरान उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष कही। इस दौरान उन्होंने गांवों में भ्रमण कर साफ सफाई व गांव में कराए गए विकास कार्यों का जायजा भी लिया।
सशक्त गांव विकसित प्रदेश के तहत प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव द्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम अकोडी दुबे , भिटारा , माडरी , पहाडपुरा में जनचैपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याऐं सुनी गईं तथा उनके निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। चैपाल के दौरान उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंच रहा है अथवा नहीं यह जानना है। उन्होंने कहा कि समस्त ग्रामीणजन छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान ग्राम प्रधान तथा संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर करें, जिससे समय व रूपए दोनों की बचत होगी। इसके अलावा सरकार द्वारा कई ऐसी योजनाऐं संचालित की जा रही हैं। जिससे हर गरीब लाभांवित हो रहा है। मजदूरों का पलायन रोकने के लिए मनरेगा योजना के तहत मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है। इस दौरान ग्रामीणों को आम आदमी बीमा योजना, समाजवादी पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई। उपजिलाधिकारी ने गांव में संचालित विद्यालयों की जानकारी भी ग्रामीणों से ली। वहीं, खाद्य निरीक्षक मीरा कुमार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पात्र लोगों की लिस्ट ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाई तथा लोगों की आपत्तियों को सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मानवेंद्र सिंह, सियाराम, जगराम सिंह, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, शिवराज सिंह, संजय कुमार, संतोष कुमार, गंगादीन, रामभरोसे, सीताराम, धनसिंह, माताप्रसाद आदि सहित सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a comment