cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत आॅनलाइन प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों की सघन जांच करके पात्रता के अनुसार आवेदको कोउनके कारोबार एवं उद्योग हेतु बैंको से ऋण स्वीकृत करने की कार्यवाही शीघ्रता से करे। उक्त बात जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टाॅस्कफोर्स समिति की बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि आवेदको द्वारा जो आॅनलाइन आवेदन भेजे गये है उनके सम्बन्ध में गहन जांच-पड़ताल करके देख ले कि जिस कार्य के लिए उन्होंने आवेदन किया है वहां वह सफल होगा और वह ऋण अदायगी कर सकेगा। यदि वहां पूर्ण से वह कार्य हो रहाहै और वहां ज्यादा गुनजायश नहीं है तो वहां दूसरी यूनिट हेतु स्वीकृति न दी जाये। जो आवेदन पत्र प्राप्त हुए है और जो लक्ष्य विभागों का निर्धारित है उसके सापेक्ष डेढ़ गुना आवेदको का चयन किया जायेजिससे उनमे से भी सफलतापूर्वक कार्य कर लेने वालो को चयनित किया जासके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह, एलडीएम, पुलककुमार राय एवं उद्योग केन्द्र, ग्रामोद्योग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a comment