cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। खेत पर मजदूरी करने से मना करने पर दबगों ने मजदूर के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी पीडित मजदूर ने कोतवाली मे प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई वही कोतवाली प्रभारी ने पीडित से प्रार्थना पत्र लेकर कार्यवाही किये जाने का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी अशोक कुमार पुत्र नाथू राम ने कोतवाली मे प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह आज सुबह अपने घर पर था। तभी गाव के दबंग मुन्ना पुत्र अशर्फीलाल , सर्वेश पुत्र अशर्फी, सोनू व रीतिक पुत्रगण मुन्ना उसके दरवाजे पर आये व खेत पर मजदूरी करने के लिये कहने लगे जब उसने मजदूरी देने से मना किया तो उक्त चारो दबगों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया पीडित ने कोतवाली मे प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई

Leave a comment