konch7कोंच-उरई। मिलावटखोरी पर कारगर ढंग से लगाम कसने की गरज से खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आज कोंच के बाजार में खाद्य पदार्थों के नमूने भरने की कोशिश की लेकिन उनके अभियान को केवल एक ही नमूने पर सिमट कर रह जाना पड़ा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानसिंह निरंजन ने स्टेट बैंक के समीप स्थित बेहरे इंटरप्राइजेज जिसके संचालक देवेन्द्रकुमार गुप्ता पुत्र रामकृष्ण निवासी सुभाषनगर कोंच हैं, के यहां से पेड़ा का नमूना भर कर परीक्षण के लिये भेजा है। अधिकारी का कहना है कि जब परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हो जायेगी तो उसी अनुसार कार्यवाही की जायेगी। यह समूची कार्यवाही एसडीएम मोईन उल इस्लाम के निर्देश पर की गई है।

Leave a comment