0 गुटों में बटे प्रत्याशियों ने संपर्क में झौंकी ताकत
konch8कोंच-उरई। उत्तरप्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 20 दिसंबर को प्रस्तावित चुनाव काफी दिलचस्प मोड़ पर हैं। जाहिर तौर पर एक दिखने बाला यह संगठन अंदरूनी रूप से इतना सुलगता दिख रहा है कि एक दूसरे को पटखनी देने के सारे अवसर तलाशे जा रहे हैं। कोंच ब्लॉक में भी दो गुटों में साफ बटा दिखाई दे रहा संगठन चुनाव बाद एका की बात भले ही कह रहा हो लेकिन फौरी तौर पर गुटबाजी साफ दिख रही है और अपने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार कर वोट मांगने का सिलसिला तेज कर दिया है।
एक गुट ने लक्ष्मीनारायण निरंजन को बतौर अध्यक्ष व ओमप्रकाश गौतम को मंत्री प्रोजेक्ट कर दिया है और उन्हें जिताने के लिये एड़ी चोटी का जोर उनके समर्थक लगाये हुये हैं। इनके समर्थक प्रत्याशियों को मिलनसार, मृदुभाषी आदि कह कर उनके पक्ष में माहौल खड़ा करने की कोशिशों में जुटे हैं। इधर, दूसरा गुट भी काफी सक्रियता के साथ अपने प्रत्याशियों की सफलता के लिये गोटें बिछाने में जुटा है, इस गुट ने शैलेन्द्रकुमार निरंजन बबले को अध्यक्ष और दिनेशचंद्र नामदेव को मंत्री के तौर पर मैदान में उतारा है। इनके समर्थक भी इन्हें संघरर्षशील और शिक्षक हितों के प्रति समर्पित प्रत्याशी बता कर वोटों को इकट्ठा करने में लगे हैं। दोनों ही गुट अलग अलग सभायें करने में लगे हैं, ऐसे में देखना काफी दिलचस्प होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।

Leave a comment