उरई। कालपी रोड का बस अडडा जजेज कालौनी के सामने से हटाया जा रहा है। हालांकि कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के मददे नजर वैकल्पिक ठहराव के लिए पास में ही दूसरा स्थान तय कर दिया गया है।
जजेज काॅलोनी के मुख्य गेट के सामने बसों की दिन भर आवाजाही अदालतों की गरिमा के खिलाफ मानी जा रही थी। जिसकी वजह से पहले भी जिला जज ने इस बस अडडे को खत्म करने का पत्र जिला प्रशासन को भेजा था। लेकिन कानपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए असुविधा पैदा हो जाने से इस आदेश की व्यवहारिकता पर प्रश्न चिंह नजर आ रहा था। मौजूदा जिला जज ने इस कठिनाई को समझा और प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत कर उनके द्वारा यह रास्ता निकाला गया कि पावर हाउस के पास नजूल की खाली जमीन पर वैकल्पिक बस अडडा तय कर दिया जाये जिससे इसका समाधान हो सके। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने इस बाबत आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिये।
हालांकि जजेज कालोनी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली कुछ व्यवस्थायें अभी भी मौजूद रहेंगी जिन पर भी विचार करना होगा। ऐसे स्थान पर सर्वाधिक कंलकपूर्ण शराब का ठेका होना माना जा रहा है। उम्मीद है कि इस ठेके को भी यहां से खदेड़ने की कार्रवाई आगे चलकर होगी।





Leave a comment