16orai03 16orai04उरई। बस अडडे को बनाने का रास्ता साफ करने के लिए रूसिया सेल्स से दीपशिखा तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन के साथ नगर पालिका का लाव-लश्कर और पुलिस व प्रशाासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
कालपी रोड पर आज टटटर लगाकर होटल और दुकान चलाने वालों पर जेसीबी गरजी। यह अभियान सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा की देखरेख में चलाया गया। इस दौरान सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर सिंह यादव भी फोर्स के साथ पूरी मुस्तैदी से मौजूद रहे।
ईओ नगर पालिका रविंद्र कुमार ने सड़क के किनारे टटटर लगाकर किये गये अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया गया। बताया जाता है कि मैदान साफ कराने का यह कदम बस अडडे को यहां शिफ्ट करने के लिए उठाया गया है।

Leave a comment