उरई। 18 दिसंबर को अल्प संख्यक अधिकार दिवस पर मदरसा छात्रों की प्रभातफेरी निकाली जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि यह रैली अथाई स्थित जूनियर हाईस्कूल से शुरू होकर आजाद नगर बड़ी मस्जिद, गणेश गंज, पूर्व मंत्री अकबर अली के दरवाजे के सामने से होती हुई भगत सिंह चैराहे से चलकर मलेरिया अस्पताल के मैदान तक भ्रमण करेगी। इस अवसर पर सभा भी होगी जिसमें अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।





Leave a comment