16orai02उरई। जनपद के जाने-माने साहित्यकार नासिर अली नदीम को साहित्यिक पत्रकारिता के लिए राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से नवाजे जाने के बाद पूरे जिले के रचना धर्मियों में खुशी की लहर छाई हुई है और नदीम साहब को बधाईयों का तांता लगा है।
नासिर अली नदीम लगभग 40 वर्षों से साहित्यिक पत्रकारिता की सेवा कर रहे हैं। उनकी त्रैमासिक पत्रिका अदबनामा ने सामाजिक साम्प्रदायिक भाईचारे को मजबूत करने और देश की मिली-जुली संस्कृति की रवानी बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिसे देश भर में सराहा जाता है।
इसी के मददेनजर जबलपुर मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध साहित्यक संस्था कादंबरी द्वारा वार्षिक अखिल भारतीय साहित्यकार, पत्रकार सम्मान समारोह के दौरान नदीम साहब को स्वर्गीय विसंभर दयाल अग्रवाल सम्मान से विभूषित किया। इसमें उन्हें प्रशस्ति पत्र, शाॅल, श्रीफल तथा ढाई हजार रुपये की धनराशि नगद प्रदान की।
साथ ही संस्था ने अपनी वृहद स्मारिका में उनकी साहित्यिक सेवाओं का विस्तृत विवरण भी प्रकाशित किया है। यज्ञदत्त त्रिपाठी, विनोद गौतम, गिरिधर खरे, शफीकुर्रहमान कश्फी आदि जनपद की जानीमानी साहित्यिक हस्तियों ने नदीम साहब को जनपद का गौरव बताते हुए कहा कि उनके सम्मान से जनपद के सभी प्रेमियों का मान-सम्मान बढ़ा है।

Leave a comment