cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। लघु एवं सीमांत किसानों को 90 प्रतिशत और सामान्य किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर चलाई जा रही स्प्रिंगक्लर सैट वितरण योजना को इस बार भी बहाल रखने का फैसला किया गया है लेकिन इसमें एक अनार सौ बीमार वाली हालत है। हालांकि अभी इसमें अनुदान का बजट भी जिले में उपलब्ध नही हुआ है।
मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि योजना के लिए अलग-अलग विकास खंडों के 17702 किसानों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन ब्लाॅकबार लक्ष्य सीमित है। इसे देखते हुए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों से कहा गया है कि वे आॅन लाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि को आधार मानकर पहले आओ, पहले पाओ के फार्मूले के तहत अनुदान वितरण के लिए आवेदन प्राप्त करें और सभी आवेदन जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करें जो किसानों की सूची को ओके करेगी।

Leave a comment