20dec2016-1उरई। प्रदेश की सपा सरकार में लूट डकैती हत्याएं और लूट खसोट की घटनाए आम है हर तरफ अराजकता व्याप्त है लोगों की जमीनों मकानों, पर कब्जा करने का अभियान सपाईयों द्वारा चलाया जा रहा है ऐसी सरकार का खात्मा करने के लिए महिलाओं को आगे आना होगा। यह बात आज यहां रघुवीरधाम में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए पूर्वमंत्री प्रेमलता कटियार ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरतरफ लूट खसोट का आलम है गरीबों की जमीनों एवं मकानों पर कब्जा करने का अभियान सा चलाया जा रहा है तो हत्या लूट बलात्कार डकैती की घटनाओं को रोकने में सूबे की अखिलेश सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सपा रूपी राक्षसों को खत्म करने के लिए दुर्गारूपी महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बिना महिलाओं के अधूरा है आज जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंची है उसके लिए भाजपा के साथ महिलाओं को खड़ा होना होगा क्योंकि महिलाओं को सबसे अधिक सम्मान भाजपा में ही मिलता है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा नोटबंदी के फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे घर में होने वाले रोज-रोज के झगड़े खत्म हो जाएगे। श्रीमती कटियार का कहना था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को नई पहचान दी है और आज दुनिया भर में नरेन्द्र मोदी के नाम का डंका पिट रहा है उन्होंने लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के स्थान पर जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनाया जाना बड़ी भूल बताया और कहा कि अगर लौह पुरूष को प्रधानमंत्री बनाया गया होता तो देश में आतंकवाद का नामोनिशान न रहता और पूरे देश में रामराज की स्थिति होती। महिला मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कंचन जायसवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने आप में सक्षम होना होगा। भाजपा ने जो महिलाओं को सम्मान दिया वह आज तक किसी भी दल में नही मिल पाया। सम्मेलन को नम्रता अवस्थी, पूनम द्विवेदी, उर्विजा दीक्षित ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी महाविद्यालय की प्राचार्य डा. अलका नायक ने की। संचालन अनीता वर्मा ने किया। कार्यक्रम में अनीता सोलंकी, अनीता वर्मा, रेखा वर्मा, सहित तमाम महिला नेत्रियां मौजूद रही।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts