0 जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी के नेतृत्व में किया व्यापक जनसंपर्क
उरई। माधौगढ विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से अपना टिकट बहाल कराने में सफल रहे लाखन सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र में फिर से चुनावी शंख फूंक दिया है। आज उन्होंने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी के नेतृत्व में माधौगढ क्षेत्र में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया तो उनके साथ रहे सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल दादी ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया कि उनके जिलाध्यक्ष रहते लाखन सिंह कुशवाहा का टिकट नही बदला जाएगा चाहे कोई कितनी भी ताकत लगा ले अब क्षेत्र की जनता की जिम्मेदारी है कि वह लाखन सिंह कुशवाहा को विधायक बनाकर लखनऊ भेजे।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने माधौगढ विधान सभा क्षेत्र से लाखन सिंह कुशवाहा का टिकट काटकर विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के पति आरपी निरंजन को सपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया था ऐसे में पिछले एक साल से माधौगढ विधान सभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव प्रचार में जुटे लाखन सिंह कुशवाह के समर्थकों को मायूस होना पड़ा था यहीं नही लाखन सिंह का टिकट कटने के साथ ही जनपद में राजनैतिक दलों के समीकरणों में उलट फेर की आसार व्यक्त किए जाने लगे थे तो लाखन सिंह कुशवाहा का टिकट कटने कारण समाजवादी पार्टीके प्रति कुशवाहा समाज में नाराजगी भी देखी जा रही थी चूंकि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी लाखन सिंह कुशवाहा को जिताऊ प्रत्याशी मानकर चल रहे थे ऐसे में पार्टी हाईकमान के फैसले से वह भी स्तब्ध रह गए थे। क्योंकि माधौगढ विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए गए आरपी निरंजन का न सिर्फ जनपद जालौन में बल्कि माधौगढ विधान सभा क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में विरोध देखा जा रहा था।
माधौगढ क्षेत्र आरपी निरंजन की घोषणा तथा उसके बाद कुशवाहा समाज में उपजे आक्रोश को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी ने गंभीरता से लिया और उन्होंने पार्टी के लोगों को आस्वस्त किया था कि माधौगढ विधान सभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टीके टिकट पर चुनाव लाखन सिंह कुशवाहा ही लड़ेगे। संयोग से पिछले दिनों मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जनपद हमीरपुर में कार्यक्रम लगा और फिर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव दादी के द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आरपी निरंजन एवं लाखन सिंह कुशवाहा के जनमानस में तुलनात्मक पैठ के साथ ही हरहाल में लाखन सिंह के टिकट को बहाल करने की बात कही थी उन्होंने लाखन सिंह की प्रत्याशिता को लेकर पार्टी को होने वाले नफा नुकसान का गुणा भाग भी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को समझाया था जिसके चलते तीसरे ही दिन पार्टी हाइकमान ने लाखन सिंह कुशवाहा का माधौगढ क्षेत्र टिकट बहाल कर दिया। 19 दिसम्बर को जैसे ही पार्टीके प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के द्वारा लाखन सिंह कुशवाहा का टिकट बहाल करने का अधिकृत पत्र जारी किया गया वैसे ही माधौगढ क्षेत्र का सपा कार्यकर्ता झूम उठा। आज समाजवादी पार्टीके जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जिले के नेताओं के साथ ही माधौगढ विधान सभा क्षेत्र के सपा नेताओं के लंबे काफिले ने लाखन सिंह कुशवाहा के पक्ष में पूरे क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया। लाखन सिंह के काफिले की अगुवाई कर रहे जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव दादी के नेतृत्व में राजा केशवेन्द्र सिंह, अमर सिंह मास्टर, प्रतिपाल सिंह बटू, प्रबल प्रताप सिंह, जयदेव सिंह यादव जितेन्द्र सिंह यादव,ब्रजभान सिंह बंगरा, बबलूराजा हरौली, दीपू त्रिपाठी, छोटू टाईगर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ लाखन सिंह कुशवाहा ने ग्राम औरैखी, चाकी, अमखेड़ा गोहन, भोजापुर, ईटों निनावली, शेखपरु अहीर, नावर,, माधौगढ, रामपुरा, बंगरा, कुठौंद, रेंढर, नदीगांव, सामी, कैलिया, कोंच में व्यापक जनसंपर्क किया।






Leave a comment