कोंच-उरई। समर्पण जन कल्याण समिति द्वारा नावार्ड लखनऊ के सहयोग से समूह लीडरों का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण एवं संवाद का आयोजन मंडी परिसर ग्राम कैलिया में आयोजित किया गया जिसमें ग्राम कैलिया, ब्यौना राजा, पीपरी कलां, बरहल एवं देवगांव की 20 महिला किसान एवं स्वयं सहायता समूहों की 60 पदाधिकारियों समूहों की अध्यक्षों, कोषाध्यक्षों, एवं सचिवों के अतिरिक्त 10 समूहों के सदस्यों सहित कुल 70 प्रतिनिधियों को नेतृत्व विकास का सहभागी प्रशिक्षण के माध्यम से समूह क्या है समूह क्यों आवश्यक होता है तथा एक सशक्त व स्वावलंबी समूह कैसे बनता है, के बारे में बताया। समस्या समाधान प्रश्नोत्तर पद्घति तथा सेमुलेसन गेम के माध्यम से जानकारी दी गयी।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में समर्पण जन कल्याण समिति के कार्यक्रम निदेशक राधेकृष्ण एवं सहयोग बलवीरसिंह राजपूत ने किया। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय उरई के वरिष्ठ प्रबंधक एके त्रिपाठी ने समूह बनाने के पूर्व, समूह गठन के बाद के चरणों का रोचक तरीके से प्रशिक्षण दिया तथा एक मॉडल समूह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इलाहाबाद बैंक उरई के वित्तीय साक्षरता अभियान के प्रबंधकीय अधिकारी श्रीराम वर्मा ने रोचक तरीके से सम्पूर्ण वित्तीय समावेशन की विंदुवार सहभागी पद्धति से जानकारी दी तथा जीवन बीमा से जुड़ी जानकारी का आदान प्रदान किया। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नावार्ड) के जिला विकास प्रबंधक, जनपद जालौन प्रकाशकुमार ने महिला किसानों को नावार्ड के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुये समस्याओं की जानकारी व समाधान के तरीके बताये, साथ ही बैंक के साथ समन्वयन व समूहों के सदस्यों के साथ समाधान करने लिये संस्था के बीच तालमेल बिठाने के लिये सुझाव दिये।
अग्रणी विकास प्रबंधक पीके राय ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये कहा कि प्रशिक्षण के द्वारा जहां ज्ञान व जानकारी बढती है वहीं समस्या समाधान के रास्ते खोजने में मदद मिलती है। प्रशिक्षण से मंजिल व नयी राह मिल सकती है। महिला पदाधिकारियों में आयी जागरूकता की प्रशंसा की गयी। सरकार द्वारा संचालित समूहों के माध्यम से चलायी जा रही विविध योजनाओं की जानकारी के बाबत सूचनाओं का आदान प्रदान हुआ। महिला स्वयं सहायता समूहों ने मिलकर संकल्प लिया कि सभी मशरूम उत्पादन, जीरो बजट खेती तथा बर्मी खाद एवं जीवामृत खाद बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सामूहिक रूप से प्रारंभ करेंगी। जनवरी 2017 में इन प्रशिक्षणों का आयोजन किया जायेगा तथा विक्रय के लिये स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की जायेगी। महिला किसान संगठन की गिरजादेवी ने अपने संदर्शों को गीत के माध्यम से संगठन बना लो बहिना हिम्मत बांध के, चाहे जल जाये दुनिया संगठन को देख के सामूहिक गीत प्रस्तुत किया गया।






Leave a comment