उरई(जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रेंढ़र में छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें महिला, मासूम समेत करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। मारपीट की जानकारी डायल 100 को मिली तो वह मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज करमामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद से आरोपी मौके से फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार रेंढ़र गांव में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बताया गया है कि युवती से छेड़खानी किए जाने पर परिजनों ने जब उलाहना दिया तो विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें फरीदा पत्नी छोटे खां, बब्बू पुत्र छोटे खां, नूरजहां पुत्र बब्लू, खुशी पुत्री फिरोज, मजहम पुत्र फिरोज, मुस्तफा पुत्र जुम्मन, अली शेख पुत्र जुम्मन,सानिया पुत्री जुम्मन समेत करीना समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए। मारपीट से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर डायल 100को दी गई तो वह मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी ले जाया गया जहां फरीदा, मुस्तफा की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।






Leave a comment