0 वीर महिला ब्लॉक संगठन कोंच ने आयोजित किया कार्यक्रम, बांटे गये बक्से
कोंच-उरई। राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से यहां धनुताल इलाके में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने बाईस महिलाओं को बक्से प्रदान किये। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के दौर में आधी आबादी को सम्मान दिये बिना राष्ट्रीय और सामाजिक विकास की कल्पना करना बिल्कुल बेमानी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाये जाने की जरूरत है और यह काम पुरुषों को आगे आकर करना होगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से स्टार्टअप कॉस्ट के रूप में दी जाने वाली सामग्री को सुरक्षित रखने लिये पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया के हाथों मां काली महिला संगठन कूंड़ा, मां लक्ष्मी महिला संगठन बिरौरा, जरकटा महिला संगठन करियावली, कारसदेव महिला संगठन पिंडारी, जय मातादी संगठन जमरोही कलां, वीर हनुमान महिला संगठन पहाडगांव आदि की बहिनों को बक्सों का वितरण किया। राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के प्रोजेक्ट कोऑर्डीनेटर यशेन्द्र कुमार ने बताया कि गरीब परिवारों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिये महिला स्वयं सहायता समूह/संगठन में जुड़ कर उनकी क्षमता का विकास प्रशिक्षण के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक व तहसील स्तर की सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करना एवं इनसे जुड़ाव रखने के उद्देश्य से संस्था कार्य कर रही है। महिलाओं को प्रोत्साहित करना, समूहध्संगठन का रिकॉर्ड सुरक्षित रखना एवं बैठक के लिये फर्स एवं स्टेशनरी आदि वस्तुयें सुरक्षित रखने के लिये ये प्रदत्त बक्से काफी उपयोगी सिद्ध होंगे।






Leave a comment