उरई(जालौन)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौ चरण सिंह के 114वेंजन्मदिवस पर राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर गोष्ठीका आयोजन किया गया।
जिलाध्यक्षमनोज बुधौलिया द्वारा चौ चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा गया कि भारतीय राजनीतिऔर आर्थिक विकास के आधार को जिस राजनीतिज्ञ ने पूरी तरहभारतीयता के संदर्भ में लिया और जिया उस व्यक्ति का नाम था चौ.चरण सिंह। युवा प्रदेश सचिव लियाकत अली ने कहा कि 1954 में हीचै. चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में भूमि संरक्षण कानूनपारित कराया। यह देश भर में अपनी तरह का पहला कानून था। उन्होंनेभारत के एतिहासिक लालकिले पर तैंतीसवें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजफहराया। कल्लू चौहान ने कहा कि जीवन की शुरुआत से ही चौ चरण सिंह का किसान की अभिरुचियों मनोवृत्ति और समस्याओं से जमीनी जुड़ावथा। किसान हित से जुड़े मुद्दों पर वह बेबाक राय रखते थे। ध्रुवगुप्ता व रिंकू राठौर ने कहा कि नहर की पटरियों पर चलना ब्रिटिश दौरसे ही प्रतिबंधित था। ऐसा करने पर फाइन देना पड़ता था।चै. चरण सिंह ने इस कानून को खत्म करवा दिया। इस मौके पर रमजानखान, कल्याण तिवारी, मोहर सिंह निरंजन, भरत शर्मा, वीरेंद्र सिंह चौहान, आलोक भदौरिया, आनंद तिगुनायक, कुंवर सिंह यादव, संजू प्रजापति, अंशु दुबे आदि उपस्थित थे।






Leave a comment