उरई(जालौन)। डकोर क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद स्थित बंसी वाले बाबा मजार में लगी अस्सी किलो की गोलक बीती रात चोरी हो गई। शुक्रवार को गोलक शताब्दी स्कूल स्थित खेत में खाली पड़ी मिली। गोलक में रखे करीब साठ हजार रुपए चोर ले गए। घटना से मौलानाओं में रोष व्याप्त है।सूचना पाकर डकोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जांच पड़ताल की। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए चोरों को गिरफ्तार करने की बात कही है। पुलिस ने अज्ञात में मामला भी दर्जकर लिया है।
जानकारी के अनुसार मुहम्मदाबाद स्थित बंसी वाले बाबा मजार को बीती रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मजार में लगी तकरीबन अस्सी किलो की गोलक को उखाड़ ले गए। इस दौरान किसी को इसकी कानोंकान खबर नहीं लग सकी और खेत में ले जाकर उन्होंने उसमें रखे साठ हजार रुपए निकाल कर गोलक को वहीं पर फेेंक दिया। शुक्रवार को जब मजार पर मौलाना वअकीदतमंद आए तो वहां पर सामान अस्त-व्यस्त व गोलक गायब देख दंग रहगए। घटना की खबर जब पूरे इलाके में फैली तो लोगों की भीड़ जमा होगई। इधर थाना पुलिस भी जानकारी पाकर मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन की। वहीं गोलक भी ढूंढना शुरू किया तो वह शताब्दी स्कूल स्थित खेत में पड़ी मिली। चोर गोलक से रुपये निकाल कर उसे खाली फेेंक गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर मजार में हुई चोरी से इलाकाई लोगों व मौलानाओं में रोष व्याप्त है।

 

Leave a comment