जालौन-उरई। बकरी मर जाने के सदमे में एक ग्रामीण की जान निकल गई। ग्राम वीरपुरा में रमेश चंद्र शर्मा की बकरी शुक्रवार को ठंड लगने से दम तोड़ गई। उन्हें अपनी बकरी से काफी लगाव था इसकी वजह से वे मरी बकरी देखकर बार-बार व्याकुल हो रहे थे। बाद में वे बकरी का शव लेकर उसे फेंकने के लिए गांव के बाहर चले गये। जब आज सुबह तक नही लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। वे एक जगह मृत हालत में पड़े थे और मरी बकरी के दोनों पैर वे अपने सीने से लगाये हुए थे। इस हृदय विदारक दृश्य के बाद उनके घर में कोहराम मच गया।







Leave a comment