कोंच-उरई। मानव कल्याण कथा सेवा अनुपम आश्रम कोंच के तत्वाधान में आगामी 1 जनवरी से श्रीमद् देवी भागवत भक्ति ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन ब्लॉकेश्वर महादेव मंदिर ब्लॉक परिसर में किया जाना सुनिश्चित हुआ है जिसमें भागवत वेत्ता शिवशंकरानंद सरस्वती अपनी अमृतमयी वाणी से कथा रसपान करायेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 1 जनवरी को श्रीगणेश कलश व घंटा पूजन, 9 जनवरी को कथा विश्राम, पुराण पूजन व पूर्णाहुति एवं 10 जनवरी को कन्याभोज व भंडारे का आयोजन किया जायेगा।







Leave a comment