24orai02 24orai03उरई। गांधी इंटर काॅलेज मैदान में चल रहे कमल मेले के दूसरे दिन शनिवार को भी महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत लोगों के घरों के अंदर तक अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति के तहत प्रदेश के चुनिंदा 20 जिलों में कमल मेले के आयोजन की रूपरेखा बनाई थी। उरई में मेले के आयोजन की जिम्मेदारी अभय द्विवेदी को सौंपी गई थी। मेले की यहां उम्मीद से ज्यादा कामयाबी के चलते पार्टी नेतृत्व के सामने अभय का ग्राफ काफी बुलंद हो जाने का अनुमान है।
मेले में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नही है। लेकिन उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जो भाजपा का बैच लगाने को तैयार हों। इसके बावजूद मेले में जिस कदर भीड़ उमड़ रही है उससे नोट बंदी के प्रतिकूल प्रभाव की धारणा धराशाई नजर आती देखी जा सकती है।
मेले में चाउमीन, डोसा, बर्गर, टिक्की बताशे, आइसक्रीम आदि के स्टाॅल लगे हुए हैं। जिनमें केवल 10 रुपये एक नग के लिए जा रहे हैं। इतने सस्ते में खाने-पीने का यह लजीज सामान मिलने से मेले में आई महिलाएं और बच्चे बेहद खुश नजर आये। मेंहदी, ज्योतिष, सर्जिकल स्ट्राइक, नरेंद्र मोदी भूल-भुलैया, मिकी माऊस, रिंग टाॅस और बोतल फोड़ के स्टाॅल मेले में आकर्षण के विशेष केंद्र बने हुए हैं।
शुक्रवार को मेले का शुभारंभ भाजपा के संगठन मंत्री ओमप्रकाश ने किया था। रविवार को मेले का समापन होगा।

Leave a comment