उरई। बंगरा माधौगढ़ मार्ग पर शनिवार को सुबह स्कार्पियों द्वारा कुचल दिये जाने से बाइक चला रहे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
कुरौंती के पास बंगरा जा रहे कुसमरा थाना रेढ़र निवासी सुमित (17) पुत्र शेरसिंह की बाइक में सामने से आ रही स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद जीप सवार गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग निकले। बाद में पुलिस ने गाड़ी कब्जे में कर थाने में खड़ी करा ली।







Leave a comment