उरई। कुठौंद थाने के हदरुख गांव में घर में सो रही महिला को उसके घर दीवार फांदकर घुसे शराबी पड़ोसी ने दबोच लिया और उसके साथ रेप कर डाला। महिला का पति ड्राइवर बताया गया है। रात में जब वह घर लौटा और उसने दरवाजा खटखटाया तो काफी देर तक पत्नी दरवाजा खोलने नही आई। अंततोगत्वा वह चैकी चला गया जहां से पुलिस का एक सिपाही साथ में आया। उसने दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसने पर वह पड़ोसी उसकी पत्नी को दबोचे मिला। पत्नी ने बताया कि उसने शराबी की हरकत का काफी देर प्रतिरोध किया लेकिन उसने मारपीट कर उसे भयभीत कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भिजवा दिया है। आरोपी का नाम बृजपाल उर्फ मिच्चू बताया गया है।







Leave a comment