अफसर हक द्वारा-
25orai01 25orai02उरई। शनिवार और रविवार की दम्र्यानी रात एट कस्बे में चोरों ने पुलिस की चैकसी को धता बताते हुए एक घर में घात लगाकर 40 हजार की नगदी सहित लगभग दो लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया।
कस्बा एट में कोटरा मोड़ के पास रामसिंह कुशवाहा के मकान में ग्राम पड़ुआ निवासी तुलसीराम बच्चों को पढ़ाने के लिए किराये से रहते हैं। बड़े दिन की छुटिटयों की वजह से शनिवार को वे परिवार लेकर गांव चले गये थे। संभवतः चोरों को इसका पता था। जिसके कारण मौके का फायदा उठाकर वे सूने घर में मैन गेट का ताला तोड़कर घुस गये और टीवी, सिलेंडर व अन्य सामान के अलावा बक्से तोड़कर 40 हजार रुपये की नगदी और सोने, चांदी के जेवरात उठाकर रफूचक्कर हो गये।
सुबह होने पर आस पड़ोस के लोगों ने जब घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने तुलसीराम को खबर की। वे हड़बड़ाये हुए गांव से वापस आये। अपने कमरों में टूटे संदूक और इधर-उधर फैला सामान देखकर उनके होश उड़ गये। थाने में जाकर उन्होंने तहरीर दी जिसके बाद एसआई वीरेंद्र सिंह मौका मुआयना के लिए पहुंचे लेकिन चोरों का कोई सुराग नही लग सका।
उधर एट थाना क्षेत्र में ही ग्राम जमरेही में ठाकुर दास यादव की आटा चक्की के कारखाने के किवाड़ तोड़कर अज्ञात चोर चक्की की मोटर, बांट और कांटा उठा ले गये। ठाकुर दास यादव ने भी पुलिस में तहरीर दे दी है।

Leave a comment