25orai03सिरसकलार-उरई। ग्राम जहटौली में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ रविवार को जिला पंचायत सदस्य रामकुमार गुप्ता ने फीता काटकर किया। उदघाटन समारोह की अध्यक्षता प्रधान श्याम सिंह सेंगर ने की।
मुख्य अतिथि रामकुमार गुप्ता ने सबसे पहले खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुदड़ी में भी लाल छुपे होते हैं। जिसकी वजह से ग्रामीण स्तर पर भी क्रिकेट की ऐसी प्रतिभाएं ढूढ़ी और तराशी जा सकती हैं जो कि अंतर्राष्ट्रीय मैचों तक अपनी धाक दिखाने में सक्षम साबित हों। उन्होंने कहा कि इसलिए ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट टूर्नामेंट जैसे आयोजन प्रोत्साहित किये जाने चाहिए। उन्होंने स्थानीय क्रिकेटरों को बुलंदी पर पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।
श्याम सिंह सेंगर ने कहा कि खेलों में भागीदारी के बिना विद्यार्थियों की शिक्षा का उददेश्य पूरा नही हो सकता। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत को उदीयमान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए समर्पित बताया।
पहले दिन उरई और दमरास की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें टाॅस उरई की टीम ने जीता लेकिन उसने दमरास की टीम को खेलने का मौका दिया। दमरास की टीम ने 115 रन बनाये। जबकि उरई की टीम 98 रन ही बना सकी और 17 रनों के अंतर से उसे हार का मुंह देखना पड़ा। कार्यक्रम में आलोक दीक्षित और राजीव पांडेय भी उल्लेखनीय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a comment