0 सुशासन दिवस के रूप में भाजपाइयों ने मनाया अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिन
konch4कोंच-उरई। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 92वां जन्मदिन आज गहोई धर्मशाला में मनाया गया। इस मौके पर जुटे भाजपाइयों ने अटलजी को सर्वकालिक नेता बनाने हुये कहा कि उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता है, अटलजी के प्रधानमंत्री रहते देश ने जो चहुंमुखी विकास किया उसे देश की जनता आज भी याद करती है। भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि अटलजी भारतीय राजनीति में मील के पत्थर हैं जिन्होंने आज की पीढी को सिद्धांतों की राजनीति का ककहरा सिखाने का काम किया है।
यहां गहोई भवन में आयोजित कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि शंभूदयाल स्वर्णकार ने कहा कि वास्तव में अटल विहारी वाजपेयी ऐसी शख्सियत हैं जिनका हमारे बीच होना ही रोमांच पैदा करता है, उनमें भारतीयता और दूसरे शब्दों में कहा जाये तो हिंदुत्व की भावना कूट कूट कर भरी है। जनसंघ की स्थापना से लेकर आज की भाजपा तक के भाजपा के सफर में अटलजी जैसे नेता ने राजनीति में देशभक्ति से परिपूर्ण मानसिकता का समावेश किया है। उन्होंने अटलजी के चिरायु होने की कामना करते हुये कहा कि आज हमारा देश एक बार फिर तथाकथित धर्मनिरपेक्षता की चपेट में अपना वैभव खोने की कगार पर है, ऐसे में अटलजी द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलकर हम देश को वही पुराना विश्वगुरु वाला वैभव दिलाने के निमित्त बन सकते हैं। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष कमलेश चैपड़ा, केके मिश्रा, सुनील शर्मा, नरोत्तम स्वर्णकार आदि ने अन्य दलों पर निशाना साधते हुये कहा कि हिंदूवाद की आलोचना करके यह दल खुद एक वर्ग की राजनीति करके सबसे बड़े साम्प्रदायिक होने का सबूत दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मोदीजी के नेतृत्व में देश विकास, भ्रष्टाचार मुक्त भारत और सुशासन की नई इबारत लिखने के लिये आगे बढ रहा है। संचालन अमित उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर सर्वाचरण वाजपेयी, वीरेन्द्र चमरसेना, अजय गुप्ता, धर्मेन्द्र राठौर, डीके सोनी, विकास पटेल धनौरा, श्याम किशोर गुर्जर, श्याम बिहारी तीते, कमलेश अग्रवाल, नरेश वर्मा, अनिल अग्रवाल, अमित सोनी, महेन्द्र सोनी, अशोक नगरिया, श्रीप्रकाश अग्रवाल, अवध विहारी हिंगुटा, संतोष वर्मा, अवधेश चतुर्वेदी, सुनील लोहिया, राजेश्वरी यादव, बादामसिंह कुशवाहा, आनंद सेठ, मयंकमोहन गुप्ता, आशुतोष मिश्रा, इंद्रजीत राठौर, ऋषि अग्रवाल, डॉ. पीडी चंदेरिया, निखिल सोनी, सुभाषचंद्र गुप्ता, सुशील दूरवार, सागर वोहरे शास्त्री, अनिल पटेल, कुलदीप कुशवाहा, आनंद सकेरे, भगवानसिंह, विनोद जाटव, ओपी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a comment