उरई। गणित, विज्ञान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक मोर्चा की ठड़ेश्वरी मंदिर स्थित हरदौल चबूतरा पर रविवार को हुई बैठक में गत् 30 नवंबर को बेसिक शिक्षा नियमावली के 15वें व 16वें संशोधन को उच्च न्यायालय द्वारा रदद किये जाने से उत्पन्न स्थिति पर चिंतापूर्ण विचार विमर्श किया गया।
मोर्चा जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि उच्च न्यायालय के उक्त आदेश के चलते एकेडमिक भर्तियों पर संकट के बादल मड़राने लगे हैं जबकि भर्तियां नियमावली व एनसीटीई की गाइड लाइन पर की गईं थी। इसलिए सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दायर की गई है जिसमें हम लोगों को पूरी मजबूती से पैरवी करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि चाहे जूनियर स्तर पर गणित और विज्ञान की 29334 भर्तियों का मामला हो या प्राथमिक विद्यालयों में हुई समस्त बीटीसी भर्तियां इन्हें बचाने के लिए एक मंच पर कानूनी लड़ाई लड़ी जायेगी। उन्होंने सभी शिक्षक गुटों से इस मुददे पर उनके साथ आने की अपील की।
बैठक में महेबा ब्लाॅक से नेपाल यादव, कोंच ब्लाॅक से आशीष साहू, कदौरा ब्लाॅक से प्रवीण महान और अरविंद, नदीगांव ब्लाॅक से आशीष तिवारी, आशीष पाल व आसिफ, कुठौंद ब्लाॅक से जितेंद्र यादव, रामपुरा ब्लाॅक से अमित गौतम, जालौन ब्लाॅक से योगेंद्र यादव आदि ने भी विचार प्रकट किये। अनुराग गुप्ता, मनीष पटेल, वर्षा उपाध्याय, बृजेश, तरुणा चैहान, बृजमोहन, राजकुमार, देवेंद्र जाटव, दशरथ, प्रशांत, प्रदीप कुशवाहा, शिव शंकर सोनी, निधि शर्मा, अखिलेश, किशोर, शिवपाल, रोहित, अवनेंद्र आदि उपस्थित रहे।





Leave a comment