konch7कोंच-उरई। नगर पालिका कोंच का सीमा विस्तार कराने पर ब्लॉक क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने धन्यवाद सभा का आयोजन किया और पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया का सम्मान किया। इस मौके पर सीरौठिया ने कहा कि इस अविकसित इलाके का विकास पालिका सीमा क्षेत्र बढ जाने के कारण अब संभव हो सकेगा।
गौरतलब है कि कोंच नगर पालिका का गठन लगभग 148 वर्ष पूर्व जनपद जालौन कि पहली नगर पालिका के रुप में हुआ था। जिले की सबसे पुरानी नगर पालिका होने के कारण यहां नगर पालिका सीमा से सटे ब्लॉक क्षेत्र में आबाद लगभग 10000 हजार से जायदा की आबादी जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण अब तक विस्तार नहीं पा सकी, लेकिन वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष विनीता सीरौठिया एवं उनके सभासदों ने बोर्ड बैठक में पालिका सीमा विस्तार का प्रस्ताव पास करा कर शासन को मजूंरी के लिए भेजा था जिस पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया की जबर्दस्त पैरोकारी के कारण शासन से इसे मंजूरी मिल गई है। इस बड़ी उपलब्धि पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि सीरौठिया एवं सभासदों का धन्यवाद ज्ञापित करने के लिये आज ब्लाक क्षेत्र में बाबू पैलेस के पास एक धन्यवाद सभा का आयोजन विजय सिंह जादौन, लखन तिवारी, ओपी कुशवाहा की अगुवाई में किया गया जिसमें मोहल्ला वासियों ने पालिका को सम्मानित किया। इस दौरान सभासद बादामसिंह कुशवाहा, राघवेन्द्र तिवारी, महावीर यादव, ममता सिंह कुशवाहा, जाहरसिंह कुशवाहा, गोपाल, राजू, रामप्रकाश, प्रतापभान कुशवाहा, प्रदीप चमेंड़, रविकांत कुशवाहा, संतोष मास्टर, भगवानदास, गंगाधर, गुंडैल, मुमताज, शराफत आदि मौजूद रहे।

Leave a comment