सिरसाकलार-उरई। कहते हैं कि परिवार की जलन और लड़ाई सबसे बुरी होती है जिसमें अपनों को नुकसान पहुंचाने के लिए लोग किसी भी सीमा तक चले जाते हैं। ऐसे ही एक वाकये में यहां भतीजे ने चाचा को बर्बाद करने के लिए उसके खेत में पानी भर दिया जिससे उसकी टमाटर की पूरी फसल गर्क होकर बर्बाद हो गई। ग्राम पिथऊपुर के इस मामले में चाचा महेंद्र सिंह द्वारा शिकायत करने पर पुलिस ने भतीजे लोकेंद्र सिंह को पकड़कर 151 में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a comment