0 पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने के स्थानों पर कमियां देख दूर करायें
konch6कोंच-उरई। पुलिस उपाधीक्षक कोंच एके शुक्ल ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज अधीनस्थों को कड़े दिशा निर्देश देते हुये कहा कि पुराने हिस्ट्री शीटरों की गतिविधियों पर नजर रखें और उनकी सक्रियता या निष्क्रियता के हिसाब से उनकी निगरानी सुनिश्चित करें। इसके अलावा अन्य जरूरी दिशा निर्देश भी दिये।
कोंच कोतवाली में आज थानेदारों की बैठक लेते हुये सीओ एके शुक्ल ने कहा कि चुनाव को पूरी गंभीरता से लेकर अपनी तैयारी करें। पुराने हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखने की हिदायत देते हुये सीओ ने कहा कि यह देखना होगा कि कौन कौन से हिस्ट्रीशीटर सक्रिय हैं, उनकी गतिविधियां वॉच करें। ऐसे लोगों जो चुनाव दौरान खुराफात फैला सकते हैं, को पाबंद करने की कार्यवाही भी जल्दी करें। चुनाव में बाहर से आने बाली पैरामिलिट्री फोर्स के रुकने के लिये जो स्थान चिन्हित किये गये हैं वहां जाकर यह सुनिश्चित करें कि वहां किसी तरह की कमी तो नहीं है, यदि है तो उक्त बाबत स्थानीय प्रशासन को अवगत करायें। गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक करके उन्हें आश्वस्त करना भी पुलिस की जिम्मेदारी है कि उनके वोट उनकी मर्जी से पडेंगे, कोई गुंडा मवाली उनके वोट पर बलात् अतिक्रमण नहीं कर सकेगा। जहां पोलिंग बूथ बनेंगे उनके आसपास के चार लोगों के फोन नंबर हल्का इंचार्ज के पास होने चाहिये। साठ से नीचे की उम्र के हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ 110 की कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। इस दौरान कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी, एसएसआई अजयकुमार सिंह, सागर चैकी इंचार्ज रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी, सुरही चैकी इंचार्ज संजीव यादव, खेड़ा चैकी इंचार्ज जयवीर सिंह, दरोगा विनोद कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। सीओ ने बताया कि इस तरह के दिशा निर्देश सर्किल के अन्य थानों को भी दिये जा रहे हैं।

Leave a comment