0 शतचंडी, भागवत जैसे कार्यक्रम शुरू होंगे 30 दिसंबर से
कोंच-उरई। नगर विद्वत् परिषद् के तत्वाधान में प्रति वर्ष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। हर साल की भांति इस साल भी यह कार्यक्रम आगामी 30 दिसंबर से प्रारंभ होंगे। इस संबंध में चर्चा के लिये रविवार को ब्राह्मण महासभा परिसर में बैठक आहूत कर रूपरेखा बनाई गई। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने कहा कि हर वर्ष विप्र बंधु लोक कल्याणार्थ यह आयोजन करते हैं जो निश्चित रूप से श्लाघनीय है और लोगों को इस आयोजन में बढ चढ कर सहभागिता करनी चाहिये।
ब्राह्मण महासभा की आवश्यक बैठक आज गोखले नगर स्थित महासभा परिसर में भगवान परशुराम के सानिध्य में महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत की अध्यक्षता व महामंत्री अनुरूद्ध मिश्रा के संचालन में संपन्न हुई जिसमें नगर विद्वत् परिषद् के ब्राह्मणों ने सहभागिता की। विप्र बंधुओं ने चर्चा के बाद तय किया कि आगामी 30 दिसंबर से महासभा परिसर में शतचंडी यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जायेगा। भागवत कथा पं. मुकेश शास्त्री कहेंगे जिसमें बतौर परीक्षित माधुरी रावत पत्नी स्व. अशोक रावत अपनी भूमिका का निर्वहन करेंगीं। शतचंडी पूजन के बाद भागवत की शोभायात्रा निकाली जायेगी। यह आयोजन हर साल लोक कल्याणार्थ विद्वान ब्राह्मणों द्वारा किया जाता है। बैठक में सर्वाचरण वाजपेयी, ब्रजमोहन तिवारी, लल्लूराम मिश्रा, आनंद दुवे, राघवराम शास्त्री, संजय रावत, रामबाबू मिश्रा, ओमप्रकाश अवस्थी, रवि तिवारी, बिष्णुकांत शास्त्री, अमरेन्द्र दुवे, विपिन शांडिल्य, धर्मेन्द्र बबेले, राघवेन्द्र तिवारी, नीरज दुवे, हरिश्चंद्र तिवारी, शिवांग दुवे, सत्यनारायण सौनकिया, विनीत मिश्रा, प्रेमनारायण पाठक, साकेत मिश्रा, ठाकुरदास द्विवेदी, रामू पटैरया सहित तमाम विप्र बंधु उपस्थित रहे।





Leave a comment