उरई। कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के स्थापना दिवस पर जिलाध्यक्ष चै. श्यामसुंदर की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसके नेताओं ने हर तरह का बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्रीय नवनिर्माण में भी कांग्रेस ने सबसे बड़ी भूमिका अदा की। आज भारत को आर्थिक महाशक्ति का दर्जा दिया जा रहा है तो उसके पीछे कांग्रेस की ही भूमिका है। संचालन डाॅ. रेहान सिददीकी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संतराम नीलांचल ने कहा कि कांग्रेस के हर प्रधानमंत्री ने देश को ऐसा कुछ दिया जिसे देश का इतिहास हमेशा याद रखेगा। पहले प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने भाखड़ा नांगल बांध और भेल जैसी परियोजनाओं के माध्यम् से आधुनिक भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण ढांचा तैयार किया। लाल बहादुर शास्त्री ने सीधी लड़ाई में पाकिस्तान को धूल चटाई। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ के तहत निर्धनों के उत्थान की कारगर योजनाएं चलाईं। दुनिया के नक्शे पर बंगला देश के नाम से नये राष्ट्र का उदय इंदिरा जी की देन रही। निर्गुट सम्मेलन के माध्यम् से उन्होंने भारत को तीसरी दुनियां के देशों का नेता बनाया। बैंकों का राष्ट्रीय करण किया, राजाओं का प्रीवीपर्स व अन्य विशेषाधिकार खत्म करके क्रांतिकारी सामजिक बदलाव किया। राजीव गांधी ने सिर्फ पांच वर्ष के कार्यकाल में गांवों के गरीब बच्चों के लिए सर्वोत्तम शिक्षा के केंद्र के रूप में नवोदय विद्यालय स्थापित कराये। संचार क्रांति को अंजाम दिया। उन्होंने 73वें व 74वें संविधान संशोधन के माध्यम् से जमीनी स्तर पर एससी, एसटी, बैकवर्ड और महिलाओं को सत्ता का नेतृत्व हस्तांतरित कराया। फिर भी आज के मगरूर सत्ताधारी कह रहे हैं कि कांग्रेस के शासन काल में देश में कोई काम नही हुआ। जबकि इतिहास उनसे जबाव मांग रहा है कि ऐ प्रधानमंत्री मोदी ढाई वर्ष के तुमने अपने शासन काल में अभी तक कौन सा ऐसा काम किया है जो दूरगामी और स्थाई परिवर्तन लाने वाली परिघटना के रूप में इतिहास में दर्ज किया जाये।
पार्टी प्रवक्ता प्रमोद रिछारिया, राजेंद्र तिवारी इकहरा, अयूब अंसारी, रामेश्वर दयाल दीक्षित, सरोज वर्मा, आदित्य कुमार मिश्र, वीरेंद्र दीक्षित, अयूब अंसारी और अखिलेश चैधरी ने भी विचार प्रकट किये।






Leave a comment