29orai02उरई। 2 जनवरी को लखनऊ में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में जिले से 15 हजार लोगों की भागीदारी के लिए भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने पूरी ताकत झोंक दी है।
भाजपा के जिला प्रभारी चंद्रभान और क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह ने इसकी व्यवस्था पर गुरुवार को जिलााध्यक्ष उदयन पालीवाल और अन्य प्रमुख स्थानीय नेताओं के साथ गहन विचार विमर्श किया। इसमें रणनीति बनाई गई है कि बूथ स्तर तक से रैली में भागीदारी सुनिश्चित कराई जायेगी। पार्टी ने इसके लिए 30 बसों और लगभग 1400 चार पहिया वाहनों का भारी भरकम इंतजाम किया है। बूथ अध्यक्षों तक के लिए एक-एक फोर व्हीलर की व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रभारी चंद्रभान ने स्वयं बूथ अध्यक्षों से फीडबैक लिया और जिला इकाई की तैयारियों पर संतोष जताया। बाद में उन्होंने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। इसमें क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह जादौन, जिला मंत्री भगवती शरण शुक्ला, किशारी बापू, संजीव उपाध्याय रायपुर मडै़इया, रविंद्र प्रताप सिंह और सीनियर लीडर अनिल बहुगुणा मौजूद रहे।

Leave a comment

Recent posts