उरई। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले एसपी ने उपाधीक्षकों को भी फेंट डाला। पांच सर्किलों में से चार सर्किल के सीओ इस फेरबदल से प्रभावित हुए हैं।
पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार एसपी डाॅ. राकेश सिंह ने सीओ सिटी डाॅ. जंगबहादुर यादव के तबादले से रिक्त नगर सर्किल का सीओ जालौन के वर्तमान क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह को सौंपा है। उनके पास क्षेत्राधिकारी यातायात, आकिंक, अग्निशमन, एलआईयू, परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी का चार्ज भी रहेगा। अरुण कुमार सिंह कालपी सर्किल के लिंक आफीसर रहेंगे।
दूसरी ओर जालौन सर्किल का क्षेत्राधिकारी झांसी से स्थानांतरित होकर आये डिप्टी एसपी संजय कुमार शर्मा को बनाया गया है। वे माधौगढ़ सर्किल के लिंक आॅफीसर रहेंगे। अभी तक माधौगढ़ सर्किल का दायित्व संभाले नवीन कुमार को सीओ कोंच बनाया गया है। वे जालौन सर्किल के लिंक आॅफीसर रहेंगे। कोंच के सीओ अवधेश कुमार शुक्ल को सीओ माधौगढ़ बनाया गया है।







Leave a comment