उरई। तीन युवकों ने रात में घर के दरवाजे धोखे से खुलवाकर किशोरी को उठा लिया और गांव बाहर तालाब के किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। किशोरी का पिता अन्ना जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत चला गया था। जब वह रात में वापस लौटा तब घरवालों को इस घटना की जानकारी हुई। आरोपी युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी गई है पुलिस जांच कर रही है।

breking-news
एट थाने के पचोखरा गांव में मंगलवार की रात लगभग 11 बजे रोहित यादव अपने दो मित्रों के साथ गांव के ही एक घर में उस समय पहुंचा जब गृहस्वामी खेतों पर जानवरों से रखवाली के लिए गया हुआ था शायद यवकों को इसकी जानकारी थी। उसने जैसे ही दरवाजा खटखटाया पिता के आ जाने की प्रत्याशा की वजह से किशोरी ने दरवाजा खोल दिया। तीनों युवक तत्काल उस पर हावी हो गये और उसे जबर्दस्ती घसीट ले गये। गांव के बाहर तालाब किनारे ले जाकर उन्होंने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किशोरी के पिता का कहना है कि रोहित यादव राहुल यादव के घर रहता है। इस तरह उसने तहरीर में दो नाम लिखाये हैं।

Leave a comment

Recent posts