0 तहसीलदार व कोतवाल ने किसान प्रतिनिधियों व व्यापारियों से वार्ता कर सुलटाया मामला
0 मामला हरी मटर की खरीद फरोख्त से जुड़ा
konch1 konch2कोंच-उरई। हरी मटर की खरीद में कथित रूप से घटतौली और भाव में चीटिंग का गंभीर आरोप लगाते हुये सैकड़ों किसान आज आंदोलित हो गये। सबेरे सबेरे किसानों ने कोंच की कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट में ताला जड़ दिया और नारेबाजी करते हुये धरने पर बैठ गये। तालाबंदी के कारण बाहर से आने बाले लोगों के लिये बड़ी समस्या खड़ी हो गई। घंटों उनका यह तांडव चला और इसकी सूचना जब प्रशासन तक पहुंची तो वहां से तहसीलदार भूपाल सिंह व कोतवाल देवेन्द्र कुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आंदोलन पर उतारू किसान टस से मस नहीं हुये। बाद में किसी तरह तहसीलदार ने उन्हें वार्ता करने के लिये राजी कर लिया और मंडी स्थित पुलिस चैकी में सभी पक्षों को बिठा कर मामला सुलटाया।
कोंच हरी मटर की बड़ी मंडी होने के नाते यहां सैकड़ों ट्रक लगभग रोज ही लोड होते हैं बाहरी मंडियों के लिये। सुबह सबेरे किसान हरी मटर की बानगी लाकर भाव कर जाते हैं और दिन भर की तोड़ी मटर शाम को मंडी में लाकर बेच देते हैं। आज सुबह भी वहां सैकड़ों किसान जमा थे और इसी बीच वे इस बात को लेकर भड़क गये कि सुबह वे भाव कर जाते हैं लेकिन शाम को जब वह अपनी मटर लाते हैं तो उनके साथ भाव में चीटिंग की जाती है और माल में खामी बता कर तयशुदा भाव से कम दिया जाता है। इतना ही नहीं, घटतौली की भी बड़ी शिकायत करते हुये किसानों ने मंडी गेट पर ताला जड़ दिया और नारेबाजी करते हुये धरने पर बैठ गये। किसानों का यह तांडव तकरीबन दो घंटे तक जारी रहा। सूचना मिलने पर तहसीलदार भूपाल सिंह व कोतवाल देवेन्द्रकुमार द्विवेदी मौके पर पहुंचे और उन्होंने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन किसान नहीं माने। बाद में किसानों और व्यापारियों के प्रतिनिधियों गल्ला व्यापारी समिति के अध्यक्ष अजय गोयल, मैंथा गल्ला व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय रावत, किसानों राजाभैया सिवनी, अरविंद कटकरी, अरुण पटेल, गुड्डू राजा चंदेल, आकाश पांडे, राघवेन्द्रसिंह वरोदा, आशीष गोवर्धनपुरा, राघवेन्द्र, राजकिशोर पटेल, अशोक पटेल आदि के साथ अधिकारियों ने मंडी चैकी में वार्ता कर मामले पर पानी डाला। तय हुआ कि मंडी निरीक्षक घटतौली करने बाले तराजुओं की जांच हो, अबैध रूप से हरी मटर का कारोबार करने बाले लोगों पर पाबंदी लगाई जाये और किसान अपनी पासबुक साथ लायेंगे ताकि उनको 6 आर व पेमेंट तत्काल दिया जा सके।

Leave a comment