कोंच-उरई। ब्राह्मण महासभा परिसर और भगवान परशुराम के सानिध्य में सप्ताह भर धार्मिक अनुष्ठानों शत्चंडी व श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद वहां विशाल हवन और भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद छका।
नगर के विद्वान और कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा प्रति वर्ष व्यापक लोक कल्याणार्थ धार्मिक अनुष्ठान संपादित किये जाते हैं। अबकी दफा भी गुजरी 30 दिसंबर से इन अनुष्ठानों की श्रृंखला प्ररंभ हुई थी जिसमें क्षेत्र के दर्जनों ब्राह्मणों द्वारा कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संपादन किया गया। पं. ज्वाला प्रसाद दीक्षित के प्रधान आचार्यत्व और पं. ब्रजमोहन तिवारी के संयोजकत्व व पं. संजय रावत के सह संयोजकत्व में यह अनुष्ठान किये गये। अनुष्ठानों के अवसान के पश्चात् विशाल हवन एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान महासभा अध्यक्ष देवीदयाल रावत, महामंत्री अनुरुद्ध मिश्रा द्वारा काफी सहयोग किया गया। भंडारे की व्यवस्था पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया की ओर से की गई थी। माधुरी रावत, अमित रावत, अभिषेक रावत, मुकेश शास्त्री, नवनीत शास्त्री, रामसिया तिवारी, महासभा के संस्थापक अध्यक्ष सर्वाचरण वाजपेयी, रामसिया तिवारी, धर्मादा अध्यक्ष गंगाचरण वाजपेयी, अनिल वैद, अजय रावत, हरिश्चंद्र तिवारी, दीपक मिश्रा, सतीश रिछारिया, आनंद दुवे, अखिलेश बबेले, प्रमोदकुमार शुक्ला, राघवेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र भारद्वाज, प्रभूदयाल गौतम, आनंद पचैरी सामी, धर्मेन्द्र बबेले, अशोक दुवे, पवन गौतम, आशुतोष रावत, कुलदीप रावत, प्रदीप रावत, राजा नगाइच, आशु रावत, शिवाकांत दुवे, शिवांग दुवे, अमरेन्द्र दुवे, दिनेश दुवे आदि मौजूद रहे।







Leave a comment