07orai04 07orai05उरई। कोचिंग के गढ़ के रूप में तब्दील होने के बाद महीनों से अराजकता का अखाड़ा बने स्टेशन रोड पर शनिवार को पुलिस का डंडा चला। नगर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार के नेतृत्व में कोतवाल संजय गुप्ता और महिला थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी ने बेखौफ ड्राइविंग कर रहे स्टूडेंटों की जमकर खबर ली।
स्टेशन रोड पर बेलगाम स्टूडेंट की शरारतों से राहगीरों की तो जान पर तो बन ही आई थी लेकिन खुद वे भी नादानी में अपने लिए कम आफत मोल नही ले रहे थे। पुलिस को कई बार इसकी शिकायत पहुंचाई गई लेकिन खाकीधारी अधिकारी कान में तेल डाले रहे। आज लोगों की पुकार पुलिस ने पहली बार सुनी।
स्टंटबाजी से लेकर तीन साथियों को बिठाकर ड्राइविंग करने वाले नक्शेबाज स्टूडेंट सभी को पुलिस की लताड़ झेलनी पड़ी। नाबालिग लड़कों को बाइक सौंपने वाले अभिभावकों को भी बुलाकर उनकी लानत-मलामत की गई। मामला किशोरों का होने की वजह से किसी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई तो नही की लेकिन इतना रंग जमा दिया कि शायद कल से स्टूडेंट यहां पर जीओ और जीने दो का सबक याद करके निकलेंगे।
उधर इसी दौरान टीएसआई वीरेंद्र सिंह यादव ने वाहनों की चैकिंग कर विभिन्न अनियमितताओं में 39 वाहनों का चालान पीएनबी के सामने किया और 6800 रुपये समन शुल्क वसूला।

Leave a comment