कोंच-उरई। दिल्ली की केजरीवाल सरकार द्वारा दिव्यांगों की पेंशन में इजाफा किये जाने को लेकर यहां के दिव्यांग खुश हैं तथा दिल्ली सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। उन्होंने यूपी समेत देश की अन्य सरकारों से भी दिल्ली सरकार की तर्ज पर पेंशन बढाने की मांग की है।
विकलांग अधिकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उन्नति दिव्यांग जन विकास समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने सभी विकलांगों को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी है और कहा है कि उनकी और विकलांग अधिकार महासंघ की की मांग के अनुसार दिल्ली प्रदेश की आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली के विकलांगों को प्रतिमाह 1500 प्रति माह से बढ़ाकर 2500 प्रतिमाह कर दिया गया है, यह जानकारी वहां के मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट व प्रेस नोट के माध्यम से दी है। इस मांग को लेकर विकलांग प्रतिनिधि कई मर्तबा दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी किये थे। यह फैसला दिल्ली प्रदेश के विकलांगों के लिए स्वागत योग्य है और उनका संगठन केजरीवाल सरकार के इस फैसले का तहे दिल से स्वागत करता है। इसी के साथ वह देश के अन्य सभी प्रदेशों की सरकारों से यह मांग करते हैं कि उनके राज्यों में विकलांगों को मिलने बाली पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की जाए क्योंकि वर्तमान में विकलांगों को प्रदेश सरकार द्वारा मिलने वाली पेंशन राशि से आज की बढ़ती हुई महंगाई में गुजारा करना संभव नहीं है इसलिए जरूरी है कि देश की अन्य प्रदेश सरकारों द्वारा विकलांगता पेंशन राशि में बढ़त की जाये।







Leave a comment