konch6कोंच-उरई। नदीगांव विकास खंड के ग्राम सिवनी में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अखिलेश के फोटोयुक्त थालियां बांटे जाने को लेकर जारी जांच में आज एसडीएम मोईन उल इस्लाम और सीओ नवीन कुमार नायक गांव पहुंचे और स्कूल के बच्चों से पूछताछ की।
ग्राम सिवनी के जूनियर हाईस्कूल में थाली गिलास बांटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जांच अधिकारी एडीएम आरके सिंह ने इसकी जांच में एसडीएम मोईन उल इस्लाम को लगाया है कि वे सभी पक्षों को सुन कर अपनी रिपोर्ट उन्हें दें। रविवार को सीओ नवीन कुमार नायक के साथ एसडीएम गांव पहुंचे और बच्चों के घरों पर जाकर स्कूल के बच्चों से पूछताछ की है। एसडीएम ने बताया है कि पूरी रिपोर्ट एडीएम को प्रेषित की जायेगी और निर्णय उन्हीं के हाथों में है।

Leave a comment