konch9कोंच-उरई। चुनावी चखचख के बीच बसपा सुप्रीमो द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में माधौगढ़-कोंच सीट से गिरीश अवस्थी का नाम घोषित होते ही बसपाई खुशी में झूम उठे। उन्होंने यहां खेरा चैराहे पर गोले दागे और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। मुस्लिम भाईचारा कमेटी के मंडल अध्यक्ष काजी सिराजउद्दीन ने कहा है कि गिरीश के रूप में बहिन मायावती ने अन्य दलों को सांप सूंघने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि गिरीश मृदुभाषी और जनता के बीच काफी लोकप्रिय चेहरे होने के नाते इसका लाभ उन्हें चुनाव में मिलेगा और बसपा इस सीट पर भारी मतांतर से चुनाव जीतेगी। इस दौरान नितिन तिवारी, सतीश चैधरी, अनिल शुक्ला, पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, लक्ष्मीकांत तिवारी, शशिकांत तिवारी, कालका पाल, कलू याज्ञिक, सुरेश याज्ञिक, श्यामसुंदर, अशफाकखान, सलीम कुरैशी, रज्जाक कुरैशी, अजीज मुखिया, पप्पू कुरैशी सहित आधा दर्जन लोग मौजूद रहे।

Leave a comment