उरई। डकोर पुलिस ने युवती से छेड़खानी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारी कला निवासी युवती ने आरोप लगाया कि गांव के ही जीवन पुत्र दुर्गा, विकल पुत्र ज्ञानसिंह ने उसके साथ छेड़खानी की विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने धारा 354 क, 506 आईपीसी के अंतर्गत मुकदमा कायम कर लिया।

Leave a comment