कोंच-उरई। आज सनाढ्य सभा एवं रामकुंड कॉलोनी के निवासियों ने नगर पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया का सम्मान किया। यह सम्मान उन्हें पालिका का सीमा विस्तार कराने के लिये दिया गया। इस अवसर पर विज्ञान सीरौठिया ने कहा कि जिस इलाके में आज वह बैठे हैं उस इलाके का विकास इसलिये नहीं हो सका कि यह क्षेत्र न तो पालिका क्षेत्र में आता है और न ही किसी ग्राम सभा का हिस्सा है, लेकिन आने वाला समय इसी इलाके का होगा क्योंकि अब पालिका सीमा विस्तार में यह क्षेत्र भी होगा और यहां विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर सनाड्य सभा के अध्यक्ष रविन्द्र शर्मा एडवोकेट, मंत्री उपाध्याय एवं सभा के अन्य सदस्यों के इसके अलावा इंद्रपाल सिंह गुर्जर, नन्हें भारद्वाज, सभासद बादाम सिंह कुशवाहा, राकेश शुक्ला खुर्द बाले, अंशुल मिश्रा, राजा नगाइच, पुष्करराज बूटौलिया एडवोकेट, जीतू दुवे, अरविंद निरंजन, वीरेन्द्र उपाध्याय, प्रदीप गुप्ता, रमाशंकर लोहिया, नफीस, कैलाश मिश्रा, चंद्रशेखर दुवे, रामस्वस्प राजपूत, शेखर चंदुर्रा, संजय चांदनी, राघवेन्द्र चमरसेना, रामशंकर दिरावटी, बालकृष्ण निरंजन सहित एक सैकड़ा लोग उपस्थित रहे। संचालन बब्बू राजा पटेल नरी ने किया।







Leave a comment