0 कोतवाली ले जाकर गाड़ी को किया सीज
उरई। आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने कड़े इंतजाम शुरु कर दिये है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव ने हमराही फोर्स के साथ चेकिंग के दौरान आचार संहिता की खुलेआम धज्जियां उड़ा रही चारपहिया वाहनों के झण्डे व हूटर के साथ गाड़ी में लगी पार्टी की नाम पट्टिका को हटवाये जाने का काम किया इसके साथ ही डग्गामारी करने वाली दो गाड़ियों को पकड़ सीज करने के साथ ही कोतवाली में खड़ा करवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर यातायात प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव ने अपने हमराही फोर्स का. करन सिंह यादव, का. विनीत यादव, एचसीपी अशोक कुमार यादव शहर के अन्दर विभिन्न स्थानों पर चार पहिया वाहनों को रोककर उन पर लगे हुए पार्टी के झण्डे हटवाये जाने का काम किया। इसके साथ ही यातायात प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव फोर्स के साथ जैसे ही बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास खड़े डग्गामार वाहनों की चेकिंग करने पहुंचे तो इस दौरान गाड़ी नम्बर यू. पी. 92 यू.-2168 पर मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जालौन की प्लेट लगी थी इसके साथ ही दूसरी गाड़ी नम्बर यू. पी. 92 एल.-1112 खड़ी थी जिनके चालकों की काफी खोजबीन की गयी जब इन दोनों गाडियों के चालक मौके पर नहीं मिले तो दोनों गाडियों को क्रेन के जरियें खिंचवा कर कोतवाली में लाकर खड़ा करवा दिया गया बाद में दोनों गाडियों को सीज कर दिया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सपा, बसपा, कांग्रेस व भाजपा की दर्जनों की गाडियों पर लगे पार्टी के झण्डों को हटवाये जाने का काम पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने किया। आयोग के निर्देश पर आदर्श आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन करवाये जाने के लिए पुलिस प्रशासन ने चेकिंग अभियान शुरु कर दिया है। इस सम्बंध में यातायात प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह यादव का कहना था कि पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के निर्देशों का पालन करते हुए आदर्श आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन कराया जायेगा। किसी भी राजनैतिक दल के लोगों को लोगों को आचार संहिता का उल्लंघन नहींकरने दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिन गाडियों पर हूटर व पार्टी के झण्डे लगे हुए है उन्हें उतरवाये जाने का काम किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये गये इस चेकिंग अभियान से राजनैतिक दलों के लोगों व वाहन चालकों में हड़कम्प मचा देखा जाने लगा है तो वहींदूसरी ओर पुलिस प्रशासन के अधिकारी आचार संहिता का कड़ाई के साथ पालन करवाने में जुटा देखे जा रहा है।

Leave a comment