08orai04 08orai05उरई। आदर्श आचार संहिता पर अमल के लिए प्रशासन और पुलिस जमीन पर चाहे जितने डंडे पटके लेकिन अभी भी इसे ठेंगा दिखाने वाले बाज नही आ रहे। रविवार को जिले की मुख्य सड़कों पर ऐसे वाहन देखे गये जिनमेें पार्टियों और नेताओं के पोस्टर चस्पा थे। एक कार तो ऐसी थी जिसमें शीशे पर एक राजनैतिक दल का पोस्टर अंदर से चिपका हुआ था। तो नंबर प्लेट में उत्तर प्रदेश सरकार भी लिखा था।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद जिला प्रशासन ने साफ हिदायत जारी की है कि किसी वाहन में पार्टी या नेता के पोस्टर, झंडे, बैनर नही लगने चाहिए जब तक कि इसकी अनुमति न ले ली गई हो। साथ ही पहले से जो पोस्टर चिपके हैं उन्हें गाड़ी मालिक तत्काल हटवा लें। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो प्रशासन के निर्देशों की कोई परवाह नही कर रहे और पोस्टर लगी गाड़ियां लेकर बाजार में घूम रहे हैं। यहां तक कि सरकारी गाड़ी में भी दलों का प्रचार चल रहा है। पुलिस और प्रशासन में चैकसी की कमी के कारण इन गाड़ियों की कोई टोका-टाकी तक होती नही देखी गई।

Leave a comment